फीचर्डव्यापार

विप्रो का नेट प्रॉफिट घटा, कंपनी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की संख्या कम हुई

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी विप्रो लिमिटेड (Wipro Ltd) ने सितंबर तिमाही का रिजल्ट घोषित कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9.3 प्रतिशत घट गया। कंपनी ने बताया कि गैर-अमेरिकी बाजारों में इनकम घटने के चलते उसके शुद्ध लाभ में कमी आई। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसे 2,659 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,930.6 करोड़ रुपये था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले समीक्षाधीन तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 3.72 प्रतिशत बढ़ गया। जून, 2022 तिमाही में यह आंकड़ा 2,563.6 करोड़ रुपये था।

सितंबर तिमाही में कंपनी की इनकम 14.60 प्रतिशत बढ़कर 22,539.7 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 19,667.4 करोड़ रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *