Google Analytics Meta Pixel
फीचर्ड

जबरदस्‍ती ली सिरदर्द की ये टैबलेट तो, बन सकता है ‘बड़ा सिरदर्द

व्यस्तता और तनाव के चलते सिरदर्द कभी ना कभी सबको होता है। यह हमारी लाइफस्टाइल को भी कई तरह से प्रभावित करता है। यूं तो सिरदर्द होना आम समस्या है। यह कभी हल्का तो कभी तेज भी हो सकता है। वैसे सिरदर्द में कुछ लोग दवा लेते हैं, तो कुछ रोलर्स और घरेलू उपचार का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे सिर का दर्द कम हो जाता है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जो सिर में दर्द का हल्का सा अहसास होने पर ही दवा लेना शुरू कर देते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

क्योंकि इससे आपको ‘मेडिकेशन ओवरयूज हेडेक’ (medication overuse headache) की समस्या हो सकती है। यह एक ऐसा सिरदर्द है, जो आपके सिर में दर्द को दूर करने के लिए अक्सर एनाल्जेसिक दवा लेने से होता है। इसमें सिर में दर्द के लिए आप जो वर्तमान में दवाएं ले रहे हैं, उनका असर कम हो जाता है और सिरदर्द की दवा ही सिर में दर्द का कारण बन जाती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जिन लोगों के सिर में आए दिन दर्द रहता है, वे इसे ठीक करने के चक्कर में जल्दी-जल्दी टैबलेट्स ले लेते हैं, ऐसे में एक समय ऐसा आता है, कि ये दवाएं असर करना बंद कर देती हैं।

​इस स्थिति के सामन्य लक्षण-दवाओं के ज्यादा इस्तेमाल से सिरदर्द सहनशीलता का कारण बनता है। इसके बार-बार उपयोग से दवा अपना असर कम कर देती है और रोगी को अपने सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए हाई डोज की जरूरत पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *