फीचर्डव्यापार

अडानी ग्रुप की कंपनी से 20,000 करोड़ जुटाएगी अंबुजा सीमेंट्स

नई दिल्ली : अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) को अडानी ग्रुप की कंपनी से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने शनिवार को शेयर बाजारों (Share Markets) को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि उसकी असाधारण आम बैठक (EGM) में रखे गए सभी प्रस्तावों को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। ईजीएम में अडानी समूह की कंपनी हार्मोनिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड को तरजीही आधार पर सिक्युरिटीज जारी करके 20,000 करोड़ रुपये जुटाने के एक विशेष प्रस्ताव को भी पारित किया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 91.37 फीसदी शेयरधारकों के मत पड़े।

इसके अलावा अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी, उनके बेटे करण अडानी और दो निदेशकों तथा चार स्वतंत्र निदेशकों को अंबुजा सीमेंट्स के बोर्ड में नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव को भी शेयरधारकों ने मंजूर दी। ईजीएम में गौतम अडानी (Gautam Adani) मौजूद नहीं थे। उनकी जगह बैठक की अध्यक्षता उनके बेटे करण अडानी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *