Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

बैकलैश के बाद आदिपुरुष को एडिट करने पर ओम राउत

आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें फिल्म को लेकर जिस तरह की सलाह दी जा रही है, वो उन सबको नोट कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो फिल्म के रिलीज होने पर किसी को निराश नहीं होने देंगे। हालांकि, कहीं भी उन्होंने ये नहीं कहा कि वो फिल्म में कोई बदलाव करने जा रहे है।

हम पर विश्वास करें

ओम कहते हैं, ‘हम पर विश्वास रखें। हमारे लिए, हमारी ऑडियंस सबसे पहले है। हमें जिस तरह की सलाह दी जा रही है, उसे हम नोट कर रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी तो हम किसी को निराश नहीं करेंगे। हम पर विश्वास करें, हम इसे पूरा करेंगे।’

मैं गारंटी देता हूं कि कोई भी निराश नहीं होगा

ओम से जब ये पूछा गया कि क्या वो इस फिल्म में कोई बदलाव करेंगे? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘हमने केवल 95 सेकंड का टीजर देखा है। मैं ये एक बार फिर कहता हूं कि हम सभी नोट कर रहे हैं। मैं गारंटी देता हूं कि कोई भी निराश नहीं होगा।’ हालांकि उन्होंने ये कहीं नहीं कहा कि वे फिल्म में कोई बदलाव करने जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *