‘ईडी- इनकम टैक्स से कब तक डरोगे, बेवजह परेशान करे तो FIR कराओ… एक्शन होगा’, बोले सीएम भूपेश बघेल
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने कहा कि आज देश में भय का वातावरण है। गैरबीजेपी शासित राज्य में सरकार चलाना मुश्किल है। आजकल सवाल करना भी गुनाह हो गया है। सीएम भूपेश बघेल भिलाई में अग्रसेन महोत्सव-2022 में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘आजकल सवाल करना गुनाह हो गया है। अगर आप इन दिनों कोई प्रश्न पूछते हैं तो आपको धर्म-विरोधी या राष्ट्र-विरोधी करार दिया जाएगा। इस देश में आज प्रश्न पूछना प्रतिबंधित है।
सीएम बघेल ने कहा कि अगर कोई गलत करे तो उसे सजा दो लेकिन आप डर का माहौल बनाकर सरकार नहीं चला सकते। आज पूरे देश में यही माहौल है। ईडी और आईटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित होता है तो लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।
