JJP की गुजरात एंट्री से हरियाणा BJP में हलचल:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित गुजरात में भी जननायक जनता पार्टी (JJP) की एंट्री हो गई है। जजपा का केंद्रीय नेतृत्व अहमदाबाद में पार्टी हेडक्वार्टर खोल संगठन को मजबूती देने में जुटा हुआ है। जल्द ही जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला और डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला गुजरात दौरे पर जाकर कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। वहां जजपा के सक्रिय होने से हरियाणा की राजनीति में भी हलचल होने लगी है। हालांकि जजपा वहां अकेले दम पर आगे बढ़ने की कोशिश में है या फिर भाजपा को ही सहयोग देगी, इसको लेकर पार्टी नेता खामोश हैं। हालांकि हरियाणा BJP की इस पर नजर बनी हुई है।

गुजरात में बन चुकी कोर कमेटी
गुजरात में एंट्री के बाद JJP ने कोर कमेटी का गठन कर लिया है। संगठन में अभी तक प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर गुजरात के अहम मुद्दों को लेकर साप्ताहिक और मासिक बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *