फीचर्डविदेश

पाकिस्तान सेना शहबाज सरकार के प्रति नरम:कोर्ट में नवाज शरीफ को राहत की तैयारी

मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) नेता इशाक डार नए वित्त मंत्री बनेंगे। डार पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समधी हैं और अभी लंदन में रह रहे हैं। पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनुल्लाह ने पुष्टि की है कि मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) नेता डार आने वाले हफ्ते में देश लौटेंगे और वित्त मंत्रालय संभालेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख नवाज शरीफ के लौटने का सवाल है, तो यह उन पर निर्भर करेगा। उनसे अनुरोध किया गया है कि देश में अगले आम चुनाव में वही पार्टी का नेतृत्व करें, जिसके लिए वह राजी हो गए हैं।

तेजी से बदले घटनाक्रम में सियासी जानकारों का मानना है कि सत्ताधारी PML-N सैन्य मुख्यालय और सेना को मैनेज करने में सफल हो गई है। अब इनका रुख पार्टी और नेताओं के प्रति नरम हो गया है। यही वजह है कि नवाज शरीफ को राहत मिलने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *