देशफीचर्ड

कल नई पार्टी लॉन्च करेंगे गुलाम नबी आजाद

पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कल यानी 26 सितंबर को अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। आजाद रविवार सुबह तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे। वे जम्मू एयरपोर्ट से सीधे गांधी नगर स्थित अपने घर गए। यहां आजाद ने पत्रकारों से कहा कि सोमवार को मैं नई पार्टी की घोषणा करूंगा, इसके लिए आप सब को आमंत्रित कर रहा हूं।

आज दो बैठकें करेंगे आजाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुलाम नबी आजाद के एक करीबी ने बताया कि आज वे दो बैठकें करेंगे। इसमें उनकी नई पार्टी में शामिल होने वाले नेता और उनके सहयोगी शामिल होंगे। इन नेताओं में पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद, डॉ. मनोहर लाल शर्मा, जीएम सरूरी, अब्दुल मजीद वानी, बलवान सिंह, गौरव चोपड़ा, जुगल किशोर जैसे नाम शामिल हैं।

आजाद 25 और 26 सितंबर को जम्मू में रहेंगे, 27 अगस्त को वे श्रीनगर के दौरे पर जाएंगे। 28 अगस्त को पूर्व कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि नई पार्टी के नाम और झंडे को अंतिम रूप दे दिया गया है। जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक नई पार्टी, नया अध्याय लिखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *