Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

राजोशी का खुलासा- दो साल से मैं और आशीष विद्यार्थी रह रहे थे अलग, उन्होंने धोखा नहीं दिया

बॉलीवुड में कई बार खूंखार विलेन का रोल प्ले करने वाले आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में 25 मई 2023 को कोर्ट मैरिज की। ये उनकी दूसरी शादी है। असम की रहने वाली फैशन स्टोर की मालकिन रुपाली बरुआ उनकी दूसरी वाइफ हैं। जबसे आशीष विद्यार्थी की शादी की खबरें आई हैं तो हर कोई जानना चाहता था कि आखिर उनका तलाक कब हुआ? उनकी पहली वाइफ राजोशी विद्यार्थी अभी भी पति का ही सरनेम लगाती हैं। अब उनके बेटे का क्या होगा? वह किसके साथ रहेंगे। पिता या मां? आखिरकार राजोशी विद्यार्थी ने पूर्व पति आशीष की शादी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में हर सवाल का जवाब दिया है। जो सब अफवाहें थी उन्हें भी खारिज कर दिया है। जानिए राजोशी विद्यार्थी ने आखिर क्या कुछ बताया।

आशीष विद्यार्थी के साथ अलगाव पर राजोशी ने बताया कि हां, वह अलग हो चुके हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी ये सब मीडिया में नहीं बताया। क्योंकि ये उनकी निजी जिंदगी है, जिसे वह प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *