मलाइका अरोड़ा ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग
मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को सस्पेंस में डाल दिया है। दरअसल, मलाइका ने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। खास बात ये है कि मलाइका ने रिंग फिंगर में डायमंड रिंग पहनी हुई है।
क्या मलाइका ने की अर्जुन से इंगेजमेंट
मलाइका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, संडे। एक्ट्रेस के पोस्ट शेयर करने के बाद से ही फैंस उनकी इंगेजमेंट के कयास लगा रहे हैं। एक ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, अर्जुन कपूर से सगाई कर ली क्या? वहीं कुछ लोग उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। मलाइका रेड आउटफिट पहने, हैट से आधा चेहरा छुपाए नजर आ रही हैं। मलाइका इस साल जून में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ तुर्की छुटि्टयां मनाने गई थीं। उस समय की फोटोज और वीडियोज एक्ट्रेस अब पोस्ट कर रही हैं।