Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

INLD की रैली में दिखी तीसरे मोर्चे की ताकत?

चंडीगढ़: इंडियन नैशनल लोक दल (आईएनएलडी) की रविवार को फतेहाबाद एक बड़ी रैली आयोजित हुई। यह रैली लोकसभा चुनाव 2024 के मायने में अहम है। क्योंकि इसे गैर कांग्रेस थर्ड फ्रंड के नजर से देखा जा रहा है। इस पर एक ही मंच पर नेता लामबंद नजर आए। 11 राज्यों के वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं ने हिस्सा लिया। इस रैली में शामिल होने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार, जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, एसएडी के एसएस बादल और सीपीएम के एस येचुरी, आईएनसी के ओपी चौटाला एक ही मंच पर नजर आए। भाषणों में भी नेताओं के बीजेपी सरकार ही निशाने पर लगे।

‘किसानों से केंद्र ने किया वादा नहीं निभाया’
एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा, ‘किसानों ने एक साल तक दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन किया लेकिन सरकार ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया। किसानों से वादा किया गया था कि एमएसपी मुहैया कराया जाएगा लेकिन दिया नहीं गया। सरकार ने किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने का वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *