भारत जोड़ो यात्रा में राहुल की टीशर्ट की चर्चा:भाजपा बोली- भारत देखो, 41 हजार की टीशर्ट

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को राहुल गांधी तामिलनाडु में हैं। वहां उनके कार्यक्रम से ज्यादा उनकी टीशर्ट चर्चा में है। राहुल गांधी ने बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट पहनी है। भाजपा ने उनकी फोटो ट्वीट करके लिखा- भारत देखो 41 हजार की टीशर्ट। भाजपा ने अपने ट्वीट में कंपनी की ऑनलाइन सेल का प्राइज टैग भी दिखाया है।

भाजपा के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस ने लिखा- अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?

मोदी के दस लाख के सूट से शुरू हुआ था कपड़ों पर विवाद
साल 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आए थे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टाइलिश कपड़े काफी चर्चा में रहे थे। सबसे ज्यादा जो चर्चा रही है मोदी के उस सूट की रही जिस पर सोने के तार से नरेंद्र दामोदर दास मोदी लिखा था। एक ब्रिटिश अंग्रेजी समाचार पत्र की खबर के मुताबिक यह सूट करीब दस लाख रुपए का था। अखबार का दावा था- लंदन के कपड़ों के व्यापारी हॉलेंड एंड शेरी से वैसे ही सात मीटर कपड़ों से मोदी जैसा सूट बनवाया जाए तो वह लगभग 10 लाख रुपए का पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *