Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

जापानी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों ने हुब्बल्ली में जताई 456 करोड़ रु के निवेश की रुचि

हुब्बल्ली. कर्नाटक राज्य सरकार विदेश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा कर राज्य में भारी निवेश के अवसरों को आश्वस्त करा रही है। इसके तहत सरकार को भारी पूंजी निवेश की उम्मीद है।

उत्तर कर्नाटक में कोई उद्योग नहीं है, कोई विकास नहीं है की शिकायत के बीच जापान की यात्रा पर स्थित राज्य के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने इस हिस्से के लोगों को एक खुश खबर दी है।
कर्नाटक के मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पांचवें दिन जापान में पैनासोनिक एनर्जी, निडेक कॉर्पोरेशन, शिमडजु कॉर्पोरेशन, ओसाका गैस, जॉइन और सुमितोमो कॉर्पोरेशन कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात कर सार्थक विचार-विमर्श किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *