फीचर्डमनोरंजन

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED जैकलीन को आरोपी बनाएगी

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ED एक्ट्रेस को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाने की तैयारी में है। जांच एजेंसी बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। ED ने अप्रैल में एक्ट्रेस की सात करोड़ से अधिक संपत्ति अटैच की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED का मानना है कि जैकलीन को शुरू से पता था कि इस केस के मख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ठग है और वह जबरन वसूली करने वाला है। दोनों रिलेशन में थे। इनकी कई प्राइवेट फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद ED ने जैकलीन से पूछताछ की और दोनों की फोटोज को सबूत के रूप में रखा है। सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर्स की पत्नियों से 200 करोड़ रुपए वसूले थे।

जैकलीन की गिरफ्तारी संभव
जैकलीन की इस मामले में फिलहाल गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकती है, क्योंकि ED ने अभी तक चार्जशीट अदालत में पेश नहीं की है। अदालत में सुनवाई के बाद गिरफ्तारी की जा सकेगी। हालांकि, अभी उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *