नहीं सुनी गई रॉस टेलर की मांग, न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे होते बेन स्टोक्स
नई दिल्ली: अपने ही देश में जन्मे बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की वजह से न्यूजीलैंड 2019 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया था। 12 साल की उम्र में स्टोक्स अपने पिता के साथ इंग्लैंड आ गए थे। इंग्लैंड में क्रिकेट सीखने के बाद भी स्टोक्स आज न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे होते और शायद इंग्लैंड वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया। इनका खुलासा किया है न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने। उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी ब्लैक एंड व्हाइट में बताया है कि कैसे उन्होंने स्टोक्स को न्यूजीलैंड टीम में शामिल करने के लिए पहल की थी।
न्यूजीलैंड से खेलना चाहते थे स्टोक्स
2010 में रॉस टेलर (Ross Taylor) काउंटी टीम डरहम के लिए खेलते थे। बेन स्टोक्स भी उस टीम का हिस्सा थे। तब उन्होंने स्टोक्स से पूछा था कि क्या वह न्यूजीलैंड के लिए खेलना चाहते हैं और ऑलराउंडर ने सहमति भी जताई थी। टेलर ने लिखा, ‘वह 18 या 19 वर्ष के थे। मैंने उससे पूछा कि क्या वह न्यूजीलैंड में आकर खेलना चाहते हैं। वह उत्सुक थे इसलिए मैंने न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ जस्टिन वॉन को यह कहते हुए मैसेज भेजा कि यह लड़का स्टोक्स एक अच्छा युवा क्रिकेटर है और न्यूजीलैंड के लिए खेलने में दिलचस्पी रखता है।’