Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को मिला शहरी राज्य विकास विभाग

पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रि मंडल में बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को रविवार को राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद दूसरे सोमवार को विभाग का आवंटन किया गया। तोखन साहू को शहरी राज्य विकास विभाग मिला है। राज्य बनने के बाद पहली बार प्रदेश के किसी सांसद को यह विभाग मिला है।

प्रदेश को यह विभाग मिलने से केंद्र से नगरीय निकायों के भरपूर राशि मिलेगी।विकास के कार्यों में तेजी भी आएगी। बता दें कि भाजपा ने प्रदेश के ओबीसी वर्ग को साधने के लिए प्रदेश के ओबीसी वर्ग के नए सांसद को आगे बढ़ाते हुए राज्य मंत्री बनाया है। ताकि नए और युवा वोटरों को ज्यादा से ज्यादा साधा जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *