अनन्या पांडे-विजय देवराकोंडा ने मुंबई के लोकल ट्रेन में किया सफर
विजय देवरकोंडा-अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म लाइगर को लेकर छाए हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया है। वहीं अब अनन्या और विजय देवरकोंडा जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुट हुए हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स मुंबई लोकल में भी सफर करते हुए दिखाई दिए। फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों ने मुंबई के खार स्टेशन से लोअर परेल तक का सफर तय किया। साथ ही आज इस फिल्म का दूसरा गाना ‘वाट लगा देंगे भी रिलीज कर दिया है। बता दें, विजय देवरकोंडा- अनन्या पांडे की ‘लाइगर’ 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।