अक्षय कुमार ने घाघरा पहनकर नोरा के साथ किया डांस
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्में पिछले एक-डेढ़ सालों से बिल्कुल नहीं चल रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘सेल्फी’ रिलीज हुई, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। इसी बीच अक्षय इन दिनों अपने ‘द एंटरटेनर्स टूर’ के लिए यूएस में हैं। इस टूर में उनके साथ नोरा फतेही, मौनी रॉय, सोनम बाजवा, दिशा पाटनी सहित तमाम स्टार्स शामिल हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्टर घाघरा पहनकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
‘द एंटरटेनर्स टूर’ में घाघरा पहनकर किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षय कुमार स्टेज पर घाघरा पहनकर डांस परफॉरमेंस दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही भी नजर आ रही है। वीडियो में दोनों एक्टर्स सेल्फी के गाने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी पर थिरकते हुए दिखाई दिए।
