फीचर्डविदेश

अमेरिकी रिसर्च में दावा- अब खार्किव हड़पने का प्लान बना रहा रूस

रूस-यूक्रेन के बीच 140वें दिन भी जंग जारी है। इस बीच रूसी सेना ने शनिवार देर रात पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क के चासिव यार शहर के एक अपार्टमेंट में के 5वीं फ्लोर पर 3 मिसाइल दागे। हमले में 15 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 से ज्यादा लोग के मलबे के नीचे फंसे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमले के दौरान बिल्डिंग में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए बेसमेंट की तरफ भागे। यूक्रेन सरकार का कहना है कि रॉकेट अटैक रूस के उरगन रॉकेट से किया गया था।

खार्किव में अलग सरकार
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक रूस खार्किव शहर को यूक्रेन से अलग करना चाहता है। खार्किव शहर का 30 फीसदी हिस्सा रूस के कब्जे में पहले ही आ चुका है। कुछ दिन पहले ही खार्किव में यूक्रेन से अलग एक नया पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटिव सिस्टम बनाया गया है।

इन इलाकों में खार्किव की अलग झंडा भी फहराया जाता है। यूक्रेन का 22 फीसदी इलाका रूस के कंट्रोल में है। यह जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की संसद में दी। 24 फरवरी से अब तक, यूक्रेन के ज्यादातर पूर्वी और दक्षिण इलाको पर रूस का कब्जा है। इन इलाकों में लुहांस्क, डोनेट्स्क, खेरसॉन, मारियुपोल जैसे बड़े शहर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *