रणबीर कपूर ने ‘शमशेरा’ के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर की है जीतोड़ मेहनत
रणबीर कपूर एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने हमेशा से बड़े ही अलग तरह के रोल्स प्ले किए हैं। बॉलीवुड में चॉकलेट बॉय के नाम से फेमस हुए रणबीर की इमेज कुछ और ही थी लेकिन बीते सालों में उन्होंने जिस तरह से अपने आपको ढाला है वो काबिले तारीफ है। रणबीर ने फिल्मों को लेकर अपनी सेलेक्शन को बिल्कुल ही पलटकर रख दिया। जब से उन्होंने ‘संजू’ में काम किया, तब से उनकी स्क्रीन प्रेसेंस ने सभी को दीवाना बना दिया। एक्टर अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म में ट्रासफॉर्मेशन के लिए तैयारी की। वाईआरएफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी दिखाई गई है।
रणबीर ने बॉडी पर की है खूब मेहनत
वीडियो में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने कहा, ‘यह फिल्म शारीरिक रूप से मेरे लिए अब तक की सबसे कठिन फिल्म थी क्योंकि मैं बहुत पतला आदमी हूं। यह मेरा ट्रांसफॉर्मेशन (Ranbir Kapoor Body Transformation) है। इसलिए वजन कम करना बहुत आसान है लेकिन मेरे लिए मांसपेशियों को और अधिक मजबूत बनाना मुश्किल है।’ अपने रोल के लिए तैयारी करने के लिए बड़े पैमाने पर काम करने वाले एक्टर ने कहा, ‘यह ट्रांसफॉर्मेशन वाला काम बहुत मुश्किल था। यह कुछ ऐसा है जो मुझे हमेशा डराता है लेकिन मुझे लगता है कि यह एक चैलेंज है। यह तरह की चीजों के साथ आता है। आपको करना पड़ता है।’
