वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच तारा सुतारिया ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया
वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच तारा सुतारिया ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। तारा ने एक्टर यश के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया।
उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया और बताया कि इसके टीजर को 24 घंटे में सभी प्लेटफॉर्म पर कुल मिलाकर 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। पोस्टर में लाल रंग का बैकग्राउंड है। इसमें यश हाथ में राइफल पकड़े नजर आ रहे हैं।
