हरियाणा की 18 नगर परिषदों के चुनाव नतीजे

हरियाणा में हुए नगर परिषद चुनावों के लिए मतगणना के बाद स्थिति साफ हो गई है। 18 नगर परिषदों में से इस बार 10 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। इनमें गोहाना, जींद, झज्जर, बहादुरगढ़, चरखी दादरी, कालका, सोहना, फतेहाबाद, कैथल, पलवल में पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं। वहीं हांसी, नरवाना, नारनौल, टोहाना, भिवानी, होडल में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। नूंह में अध्यक्ष पद पर जजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। मंडी डबवाली में इनेलो समर्थित अध्यक्ष पद पर जीता है।

वहीं पिछले कार्यकाल को देखें तो 13 नगर परिषदों के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा था। इस बार तीन निकायों में नुकसान हुआ है। वहीं कांग्रेस को पिछली बार 4 निकायों में जीत मिली थी। इस बार कांग्रेस ने पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा, प्रत्याशियों को सिर्फ समर्थन ही दिया है। वहीं कालका में पहली बार चुनाव हुआ है।

भिवानी नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रीति भवानी सिंह 4305 वोटों से जीत गईं। उन्हें कुल 25912 वोट मिले। आम आदमी पार्टी से इंदु शर्मा 21607 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी मीनू अग्रवाल 20782 वोट प्राप्त कर पाईं। भाजपा उम्मीदवार प्रीति हर्षवर्धन मान 16043 वोट प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *