गलत बम ने रोकी देश में बड़ी त्रासदी, आतंकियों की योजना फेल हुई
नई दिल्ली । दिल्ली(Delhi ) में लाल किला मेट्रो स्टेशन(Red Fort Metro Station) के पास हुए धमाके(Blast) में 12 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही गई घायल हो गए थे। अब खबर है कि विस्फोटक पूरी तरह से विकसित नहीं था, जिसके चलते उसका प्रभाव सीमित रहा। फिलहाल, फॉरेंसिक जांच चल रही है कि घटनास्थल पर किस विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। धमाके के तार फरीदाबाद में बरामद हुए हजारों किलों सामग्री से जुड़ रहे हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘संभावनाएं हैं कि संदिग्ध फरीदाबाद में हुई रेड से डर गया था, जिसके चलते वह हड़बड़ी में जगह बदलने लगा और अनहोनी की आशंका बढ़ गई। ऐसा लगता है कि आवागमन के दौरान यह घटना संदिग्ध आत्मघाती हमले से अनजाने में हुए विस्फोट में बदल गई थी।’ एजेंसी को सूत्रों ने बताया है कि पुलिस आत्मघाती हमला समेत कई पहलुओं पर जांच करर ही है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि खुफिया टीमों के शुरुआती आकलन से पता चला है कि IED को गलत तरीके से बनाया गया था, जिसके चलते इसका विनाशकारी प्रभाव सीमित हो गया था। उन्होंने कहा, ‘बम समय से
