Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

स्‍टुअर्ट ब्रॉड का पब आग में जलकर खाक

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में व्यस्त थे, इस बीच नॉटिंघम में स्थिति उनके पब में भयंकर आग लगने की घटना हो गई। इस आग में ब्रॉड का यह पब पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि इसमें किसी तरह का हताहत नहीं हुआ। ब्रॉड ने खुद सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी।

ब्रॉड ने एक तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘मुझे इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो रहा है। हमारे बेहद शानदार पब में आज सुबह आग लग गई। शुक्र की बात है कि इस घटना में किसी तरह का कोई हताहत नहीं हुआ। नॉटिंघमशायर फायर सर्विस ने बहुत ही शानदार काम किया। गांव वासियों से मिले शानदार समर्थन के लिए शुक्रिया।’

ब्रॉड ने अपने एक और ट्वीट में कहा, ‘मैं आप सभी से रुकावट के माफी चाहता हूं। मैं अपने शानदार स्टाफ के बारे में सोच रहा था। सबने मिलकर इस पब को बनाया था। हम इस घटना से काफी दुखी हैं लेकिन हम फिर से मजबूती के साथ खड़े होंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *