Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

3 घंटे की पूछताछ के बाद लंच ब्रेक में सोनिया से मिले राहुल

नेशनल हेराल्ड केस में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे लंच ब्रेक हुआ और राहुल सीधे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी थीं। करीब 40 मिनट बाद राहुल वापस ED के दफ्तर लौटे। उनसे पूछताछ जारी है।

इससे पहले राहुल सुबह पूरे दमखम के साथ ED दफ्तर आए। ED के अफसरों ने उनसे 50 से ज्यादा सवाल किए। इससे पहले कांग्रेस ने इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। सुबह से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मे जगह-जगह राहुल के पोस्टर लगा दिए थे। जिस पर लिखा था- ये राहुल गांधी है, झुकेगा नहीं। देश के अन्य हिस्सों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया।

हिरासत में लिए गए नेताओं से मिलने पहुंचीं प्रियंका
पुलिस ने राहुल गांधी के साथ ED ऑफिस जा रहे नेताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई नेता शामिल हैं। प्रियंका गांधी ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर इन नेताओं से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *