एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों से की मारपीट
क्रिकेट में भले ही भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के बीच संबंध अच्छे हों, लेकिन फुटबॉल में ऐसा नहीं है। शनिवार रात खेले गए AFC एशिया कप क्वालिफायर्स-2023 में अफगानिस्तान को भारत ने 2-1 से हरा दिया। इस हार से बौखलाए अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी की, इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो भारतीय खिलाड़ियों से अफगान के प्लेयर हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद अफगान की पूरी टीम आकर उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगती है।
