IND vs WI Live Streaming: भारत-विंडीज के बीच करो या मरो मैच, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट; कब-कहां देखें मुकाबला?
टी20 विश्वकप 2026 में रविवार को ‘करो या मरो’ के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स मैदान पर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।
सुपर-8 में द. अफ्रीका से हारा था भारत
टीम इंडिया ने सुपर-8 राउंड का आगाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के साथ किया था। प्रोटियाज टीम के खिलाफ मिली 76 रनों की बड़ी हार से भारतीय टीम के नेट रन रेट पर भी बुरा असर पड़ा था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार की सेना ने शानदार वापसी की थी। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में 72 रनों से हराया था।
