Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

उत्तराखंड से लॉरेंस गैंग के संदिग्ध शार्प शूटर समेत 6 लोग हिरासत में

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस यही बंद है। उसने कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। इसमें पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का मैनेजर भी शामिल बताया जा रहा है।

पहले भी मूसेवाला की हत्या की कोशिश हुई थी। हालांकि, जब गैंगस्टर्स के गुर्गे मूसेवाला के गांव पहुंचे तो वहां AK 47 वाले कमांडो देख लौट आए। बाद में हत्या के लिए उन्होंने गोल्डी बराड़ से रूसी AN 94 ( एवतोमैत निकोनोव) मंगवाई थी। जिससे ही ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर कल मूसेवाला की हत्या की गई। इसके पीछे तिहाड़ जेल से चल रहे 9643****** मोबाइल नंबर भी सामने आ रहा है।

इस मामले में पंजाब पुलिस उत्तराखंड पहुंची है। यहां उत्तराखंड की STF के साथ पंजाब पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक आरोपी लॉरेंस गैंग का संदिग्ध शार्प शूटर बताया जा रहा है। इसे हिमाचल से उत्तराखंड में घुसते वक्त एक कार रोककर हिरासत में लिया गया। पंजाब पुलिस इनकी शिनाख्त कर रही है।

मूसेवाला का पोस्टमार्टम शुरू

मानसा में सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। इसके लिए मेडिकल के लिए बोर्ड बनाया गया है। जिसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट समेत 5 डॉक्टर शामिल किए गए हैं। CM भगवंत मान ने कहा हैं कि हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अगुआई में ज्युडीशियल कमीशन से जांच का पत्र लिखने के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गया। वहीं, कड़ी सुरक्षा के बीच मानसा में मूसेवाला के प्रशंसक लगातार इकट्‌ठा हो रहे हैं। पंजाब पुलिस ने वारदात के एक किलोमीटर दायरे के मोबाइल डंप उठाकर जांच तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *