Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

250% डिविडेंड देगी अडानी ग्रुप की यह कंपनी

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। ग्रुप की कंपनी अ़डानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone) के बोर्ड ने निवेशकों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 250 फीसदी डिविडेंड देने की सिफारिश की है। कंपनी बोर्ड ने मंगलवार को चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि उसके बोर्ड ने निवेशकों को दो रुपये के पूर्ण चुकता शेयर पर पांच रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

मार्च, 2022 को समाप्त तिमाह में कंपनी का नेट प्रॉफिट 21 फीसदी की गिरावट के साथ 1,024 करोड़ रुपये रहा जबकि रेवेन्यू छह फीसदी की तेजी के साथ 3,845 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का Ebitda 19% की गिरावट के साथ 1,858.8 करोड़ रुपये रहा। अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड देश की सबसे बड़ी इंटिग्रेटेड पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कंपनी है। इस साल कंपनी के शेयरों में एक फीसदी गिरावट आई है जबकि अडानी ग्रुप के शेयरों में करीब तीन फीसदी तेजी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *