Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज को रिलीज के दो दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह देखेंगे

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन पृथ्वीराज रिलीज होने से पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने दी है। उनके मुताबिक गृहमंत्री 1 जून को फिल्म देखेंगे।

स्क्रीनिंग से जुड़ी डिटेल्स नहीं आई सामने
डायरेक्टर ने कहा कि गृह मंत्री रिलीज होने से दो दिन पहले फिल्म देखेंगे। यह हमारा सम्मान है कि देश के माननीय गृह मंत्री भारतमाता के सबसे वीर सपूतों में से एक सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली जीवन पर बेस्ड इस फिल्म को देखेंगे, जिस वीर सपूत ने देश के लिए अपना बलिदान दिया। हालांकि, स्क्रीनिंग से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स नहीं बताई हैं। अभी तक यह भी साफ नहीं हुआ है कि स्क्रीनिंग दिल्ली में होगी या गृहमंत्री मुंबई आएंगे।

चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है फिल्म को डायरेक्ट
महान शासक पृथ्वीराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। पृथ्वीराज से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा, साक्षी तंवर और मानव विज मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। पृथ्वीराज 3 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *