Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

KGF-2 की सक्सेस के बाद डायरेक्टर सुकुमार ने बदली ‘पुष्पा-2’ की स्क्रिप्ट

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा-2’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, KGF-2 की शानदार सक्सेस के बाद ‘पुष्पा’ के डायरेक्टर सुकुमार अब फिल्म के दूसरे पार्ट की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव कर रहे हैं। क्योंकि, सुकुमार ‘पुष्पा-2’ को सुपरस्टार यश, संजय दत्त और रवीना टंडन स्टारर KGF-2 की तुलना में बहुत बड़ा बनाना चाहते हैं। अब हाल ही में ‘पुष्पा’ के प्रोड्यूसर वाय. रवि शंकर ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया है।

हमारे पास पहले से ही एक हाई वोल्टेज स्क्रिप्ट है
रवि शंकर ने बताया, “ऐसा कुछ नहीं है। KGF-2 ने हमारी ‘पुष्पा 2’ को प्रभावित नहीं किया है। फिल्म की स्क्रिप्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हमारे पास पहले से ही एक हाई वोल्टेज स्क्रिप्ट है। हमें स्क्रिप्ट को बदलने की आवश्यकता क्यों है? उन्होंने (सुकुमार) पहले से जो हाई वोल्टेज स्क्रिप्ट लिखी है, वही बहुत खूबसूरत रूप में पेश कर रहे हैं। डेढ़ महीने से फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशंस की रेकी चल रही है। हम उसी जंगल में शूटिंग कर रहे हैं, जहां हमने पहले पार्ट के लिए शूटिंग की थी।”

‘पुष्पा 2’ में पार्ट-1 से ज्यादा शानदार सीन्स होंगे
इससे पहले खबर आई थी कि ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स कुछ बड़े-से-बड़े एक्शन सीन्स की तैयारियां कर रहे हैं। जिसमें अल्लू अर्जुन और फहाद फाजिल होंगे। सूत्र ने जानकारी दी थी कि दर्शकों ने पार्ट 1 में जितने सीन देखे हैं, उससे कहीं ज्यादा बड़े और शानदार सीन्स पार्ट-2 में होंगे। दूसरा पार्ट जुलाई में फ्लोर पर आने की उम्मीद है।

एक इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ के लिए अपनी एक्साइटमेंट व्यक्त की थी। अल्लू ने कहा था, “वास्तव में मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैं इसे शूट करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि मुझे विश्वास है कि हम फिल्म के दूसरे पार्ट में बहुत कुछ दे सकते हैं। पार्ट-1 से हमने एक बेस सेट किया है और हमारे पास दूसरे पार्ट में अपना बेस्ट का पता लगाने का एक अद्भुत अवसर है। हम सभी अपना बेस्ट देने के लिए एक मानसिकता के साथ दूसरे पार्ट के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *