Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

पैंगोंग झील पर पुल के बाद अब सड़क बना रहा चीन

चीन बार-बार मुंह की खाने के बाद भी लद्दाख (China Ladakh News) में अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पैंगोंग त्सो पर पुल (China Pangong Bridge) बनाने के बाद चीन अब तेजी से सड़क निर्माण (China Pangong Lake News) कर रहा है। इस सड़क को झील के दक्षिणी किनारे पर बनाया जा रहा है। इसका मकसद किसी भी विवाद की स्थिति (China India Skirmishes) में चीनी सैनिकों को उनके बेस कैंप से एएसी के नजदीक पहुंचाना है। यह रोड उसी इलाके के नजदीक बन रही है, जहां पिछले साल भारतीय सेना ने कब्जा जमा लिया था। लेकिन, कई दौर की सैन्य वार्ता के बाद दोनों ही देशों ने अपनी-अपनी सेनाओं को अग्रिम मोर्चों से पीछे हटा लिया था।

सैटेलाइट तस्वीर से क्या पता चला
सैटेलाइट इमेजरी का विश्लेषण करने वाले ट्विटर हैंडल @detresfa_ ने दावा किया है कि यह सड़क पैंगोंग के दक्षिणी किनारे पर बनाई जा रही है। इसका एक सिरा इसी साल जनवरी में दिखाई दिए एक पुल के करीब पहुंचता नजर आ रहा है। ट्वीट में बताया गया है कि सबसे ज्यादा संभावना है कि इस पुल को चीन के रुतोंग काउंटी से जोड़ा जाए। इससे चीन के पीएलए सैनिकों को इस इलाके में तेजी से पहुंचने में मदद मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *