फीचर्डविदेश

एलन मस्क के आते ही जा सकती है पराग अग्रवाल की नौकरी

टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) को 44 अरब डॉलर में खरीद चुके हैं। जब से ट्विटर को एलन मस्क ने खरीदा है, उसके बाद से ही कंपनी में छंटनी की तैयारी शुरू हो गई है। कई कर्माचरियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसी बीच खबर आ रही है कि एलन मस्क के ट्विटर (Elon Musk Twitter News) में आते ही सबसे पहले कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) की नौकरी खतरे में (Twitter New CEO) पड़ सकती है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक अज्ञात सोर्स के हवाले से यह जानकारी दी है। एजेंसी के अनुसार मस्क ने ट्विटर के लिए एक नए कार्यकारी अधिकारी से बात की हुई है। जैसे ही कंपनी की बिक्री की प्रक्रिया पूरी होगी, नया शख्स मौजूदा सीईओ की जगह ले लेगा। यानी पराग अग्रवाल की नौकरी जा सकती है।

तो कौन होगा ट्विटर का नया सीईओ?
अब एक बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर यह नया शख्स कौन है? अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि नया सीईओ कौन होगा। एक सूत्र का कहना है कि एक बार फिर से जैक डोर्सी की वापसी हो सकती है और उन्हें सीईओ बनाया जा सकता है। रॉयटर्स के अनुसार मस्क को पुराने मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह इसमें बदलाव करने की योजना बना रहे हैं। माना जा रहा है कि जैसे ही कंपनी की बिक्री का काम पूरा होगा, उसके तुरंत बाद ट्विटर में छंटनी का दौर चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *