गूगल ने रश्मिका को 2020 में दिया नेशनल क्रश का खिताब, इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज 26 साल की हो चुकी हैं। रश्मिका मंदाना ने अब तक अपने करियर में 14 फिल्में की हैं लेकिन शुरुआत की 4-5 फिल्मों के बाद ही पूरे इंडिया में उनके फैंस बन गए। रश्मिका की क्यूटनेस और खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। कर्नाटक में तो रश्मिका का निक नेम ही नेशनल क्रश हैं, वहीं एक्सप्रेशन क्वीन के खिताब पर भी उनका ही कब्जा है।

5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में जन्मी रश्मिका ने मास्टर ऑफ साइकोलॉजी की डिग्री हासिल है। रश्मिका का जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था उनके पिता मदन मंदाना क्लर्क की नौकरी करते थे। 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से रश्मिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। महज 4 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ का कलेक्शन किया था और ये फिल्म 2016 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई थी।

कॉलेज में रहते हुए रश्मिका ने क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस 2014 प्रतियोगिता जीती थी जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग के असाइनमेंट लेना शुरू कर दिया था।

महज 7 साल के फिल्मी करियर में रश्मिका ने 14 फिल्में की हैं, जिनमें से अधिकतर हिट रहींं। रश्मिका को 2021 में आई फिल्म पुष्पा में उनके दमदार किरदार के लिए भी जाना जाता है। रश्मिका के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *