Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

फीफा वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग रिलीज:गाने को त्रिनिदाद कार्डोना, डेविडो और आयशा ने बनाया

कतर में इस साल नवंबर में फुटबॉल का महासंग्राम यानी फीफा वर्ल्ड कप का आगाज होगा। पहला मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मैच 18 दिसंबर को होगा। विश्व कप के लिए शुक्रवार को ड्रॉ का भी ऐलान कर दिया गया है। वहीं, वर्ल्ड कप का ऑफिशियल साउंडट्रैक भी लॉन्च हो गया है। गाने का नाम हय्या हय्या है। इसे त्रिनिदाद कार्डोना, डेविडो और आयशा ने बनाया है। ये पहला मौका है जब टूर्नामेंट का एंथम कई गानों का कलेक्शन है। बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए 32 टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है।

वर्ल्ड कप में इस्तेमाल होने वाली आधिकारिक मैच गेंद भी जारी कर दी गई है। इसका नाम अल रिहला रखा गया है। अल रिहला का मतबल अरबी भाषा में यात्रा होता है। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ऑफशियल सॉन्ग को अमेरिका के प्रसिद्ध डीजे और गीतकार डिप्लो ने बनाया था। वहीं, इसे अमेरिका के मशहूर आर्टिस्ट निक्की जैम और अल्बनियान सिंगर ईरा इस्तरेफी ने अपनी आवाज दी थी। इन दोनों के साथ गाने में ब्राजील की नेशनल फुटबॉल टीम के पूर्व स्टार फुटबॉलर रोनाल्डिन्हों और हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ भी नजर आए थे। ये गाना खूब पॉपुलर हुआ था।

इटली और रूस नहीं होंगे वर्ल्ड कप का हिस्सा
यूक्रेन पर हमला करने के कारण वर्ल्ड कप में रूस को शामिल नहीं किया गया है। वहीं, 2004 की विजेता टीम इटली भी वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। उसे यूरोपीय क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिता में नॉर्थ मेसेडोनिया ने हरा कर बाहर का रास्ता दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *