Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

फाफ डु प्लेसिस ने क्यों की दिनेश कार्तिक की महेंद्र सिंह धोनी से तुलना

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वानिंडु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की शानदार फिरकी के सामने कोलकाता (Kolkata Knight Riders) के बल्लेबाज काफी असहज नजर आए। श्रीलंका के इस लेग स्पिनर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में सिर्फ 20 रन देते हुए चार विकेट हासिल किए। बैंगलोर ने आखिरी ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद बेंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने काफी राहत की सांस ली। उन्होंने इस तरह की जीत को जरूरी बताया। इसके साथ ही उन्होंने दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की तुलना महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से भी की।

डुप्लेसिस (Du Plessis) ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। टूर्नमेंट की शुरुआत में इस तरह के छोटे अंतर से जीतना बहुत महत्वपूर्ण होता है।’ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के सामने स्कोर भले ही बहुत छोटा था लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने इसे मुश्किल बनाने का हर संभव प्रयास किया। खास तौर पर कोलकाता के पेसर्स ने पिच का अच्छा उपयोग किया।

उमेश यादव और टिम साउदी ने बैंगलोर के टॉप ऑर्डर को शुरुआती झटके दिए। 17 रन पर उसके तीन बल्लेबाज, जिसमें कप्तान डु प्लेसिस और विराट कोहली (Virat Kohli) भी शामिल थे, पविलियन लौट गए थे। डु प्लेसिस ने भी इस बात की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘यह छोटा स्कोर था लेकिन सिर्फ सकारात्मक होकर खेलना चाहा लेकिन उनके पेसर्स ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। गेंद पहले अधिक स्विंग हो रही थी लेकिन आज सीम और उछाल था। दो-तीन दिन पहले, यहां 200 रन बने और आज 130 रन।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *