कोरिया की तरह यूक्रेन के 2 टुकड़े कर देगा रूस?
यूक्रेन मिलिट्री के इंटेलिजेंस चीफ किरिलो बुदानोव ने कहा है कि रूस यूक्रेन को दो हिस्सों में तोड़ना चाहता है। रूस की तैयारी है कि वो उनके देश की हालत कोरिया की तरह कर दे यानी जिस तरह कोरिया टूट कर दो अलग हिस्सों में बंट गया था, उसी तरह यूक्रेन के भी दो टुकड़े हो जाएं।
इस बीच अब चर्चा तेज हो गई है कि क्या रूस और अमेरिका के कारण इतिहास फिर से खुद को दोहराएगा? इसे समझने से पहले भास्कर इंडेप्थ में समझें कि 69 साल पहले कोरिया में क्या हुआ था? कोरिया कैसे दो हिस्सों में बंटा? यूक्रेन मामले में जिस भारत को अपने साथ लाने के लिए पश्चिमी देश लगातार दबाव बना रहे हैं, कैसे कोरियाई युद्ध के समय भारत को मिली जिम्मेदारी पर वो बौखलाए थे? भारत, रूस-यूक्रेन जंग में शांति दूत क्यों बन सकता है?
यूक्रेन-रूस जंग की तुलना साउथ-नॉर्थ कोरिया से होने की ये है वजह
रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने कहा, ‘यूक्रेन में पहले फेज की मिलिट्री कार्रवाई खत्म हो गई है। अब उनका फोकस पूर्वी यूक्रेन के कुछ हिस्सों को आजाद कराने पर रहेगा।’ इसके अलावा, रूस के प्रमुख वार्ताकार मेंडिस्की ने कहा है कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जल्द पुतिन और जेलेंस्की के बीच मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात के दौरान दोनों देश सीजफायर के लिए तैयार हो सकते हैं।