13 हजार स्क्वायर मीटर में बनाया MI एरिना, रोहित की पुष्पा स्टाइल में एंट्री

IPL 2022 से पहले BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को बायो-बबल नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रोटोकॉल बनाए रखने के लिए मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में 13 हजार स्क्वायर मीटर में फैला हुआ MI एरिना तैयार किया है। इसमें तमाम सुख-सुविधाएं हैं। इसमें टीम के सदस्य व उनके परिवार के अलावा किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी।

रोहित का पुष्पा स्टइल
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘MI एरिना’ का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा ‘पुष्पा स्टाइल’ में चलते नजर आए। साथ ही उन्हें अन्य खिलाड़ियों के साथ किड्स सेक्शन में फायरिंग करते भी देखा गया। जसप्रीत बुमराह भी हाथों में गन लिए नजर आए। टीम के बाकी प्लेयर्स को भी MI एरिना में फायरिंग करते और पोलो खेलते देखा जा सकता है।

खिलाड़ियों को एक-दूसरे से जोड़ने का बेहतर तरीका
मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने कहा- MI एरिना को सीजन के दौरान खिलाड़ियों को आपस में एक-दूसरे से बेहतर तरीके से जोड़ने और जानने के लिए बनाया गया है। पिछले 2 सालों में लोगों ने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हम एक परिवार हैं और यह MI की ये जिम्मेदारी है कि वह सभी को सुरक्षित और खुश रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *