अंबाती रायडू ने फिर फैंस को चौंकाया

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का यह आखिरी आईपीएल सीजन होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा की। 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले रायडू 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। वे तीन बार मुंबई और दो बार चेन्नई के साथ आईपीएल चैंपियन रहे। 2019 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अपने ‘3डी ट्वीट’ की वजह से रायडू काफी चर्चा में आए थे।

ट्विटर पर दी जानकारी
आईपीएल से संन्यास की घोषणा करते हुए रायडू ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। 13 साल में मैंने इसे खेलते हुए दो महान टीमों के साथ बेहतरीन समय बिताया है। अद्भुत यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को ईमानदारी से धन्यवाद देना पसंद करूंगा।’

हालांकि उनके संन्यास पर स्थिति अभी साफ नहीं है, क्योंकि 36 साल के बल्लेबाज ने कुछ देर बाद अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसकी वजह से फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि रायडू ने सही में संन्यास लिया है या कुछ और ही बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *