Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति भ‍वन में बैठकर जेलेंस्‍की की ललकार, मैं कीव में हूं

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदयमयर जेलेंस्‍की पोलैंड भागने की अफवाहों को खारिज करते हुए राष्‍ट्रपति भवन में टहलते नजर आए हैं। जेलेंस्‍की ने एक वीडियो पोस्‍ट करके कहा कि मैं राजधानी कीव में ही हूं और किसी से नहीं डरता हूं। यूक्रेनी राष्‍ट्रपति ने यह भी कहा कि वह किसी बंकर में नहीं छिपे हैं और तब तक कीव में मौजूद रहेंगे जब तक देशभक्ति से भरे इस युद्ध को जीतने के लिए यह जरूरी होगा। माना जा रहा है कि जेलेंस्‍की ने राष्‍ट्रपति भवन से अपना वीडियो जारी करके रूस और अपनी जनता को संदेश दिया है।

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने राजधानी कीव में स्थित राष्‍ट्रपति भवन के कॉरिडोर में रात को टहलते हुए खुद ही अपना वीडियो बनाया है। जेलेंस्‍की ऐसे समय पर दुनिया के सामने खुलकर आए हैं जब रूस की सेना ने राजधानी कीव को चारों ओर से घेर रखा है और उसकी पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। जेलेंस्‍की ने देश छोड़कर जाने के ऑफर को स्‍वीकार करने की बजाय अपने दर्शकों को आश्‍वासन दिया कि वह और उनके अन्‍य सहयोगी राजधानी में बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *