Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

हार्दिक की टीम ने जेसन रॉय की जगह रहमानुल्लाह को किया टीम में शामिल

 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के आगामी सत्र में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) टीम में इंग्लैंड के जैसन रॉय (Jason Roy) की जगह अफगानिस्तान के आक्रामक सलामी बल्लेबाज रहमामुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ले सकते हैं। रॉय (Roy) ने लंबे समय तक बायो-बबल में नहीं रहने के लिए आईपीएल (IPL 2022) से नाम वापस ले लिया।

टी20 में 150 से अधिक का स्ट्राइक रेट रखने वाले गुरबाज बहु उपयोगी खिलाड़ी है। वह अब तक 69 टी20 मैचों में 113 छक्के लगा चुके है।

गुजरात (Gujarat Titans) टीम उन्हें विकल्प के तौर पर टीम में शामिल करने के लिए बीसीसीआई (BCCI) से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही है। समझा जाता है कि टीम ने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) से इस पर सलाह ली है।

गुरबाज के आने से गुजरात की एक समस्या और सुलझ जाएगी। मैथ्यू वेड लीग के दूसरे सप्ताह में ही उपलब्ध होंगे लिहाजा एकमात्र विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा हैं जिनका टी20 में बहुत अच्छा रिकॉर्ड नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *