Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

सासू मां की गोद में बैठी नजर आईं Katrina Kaif

ऐक्टर विक्की कौशल (Vicky kaushal) ने विमेंस डे पर बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्ट उनकी जिंदगी की सबसे खास दो महिलाओं के लिए हैं। ये दो विमेंस हैं कटरीना कैफ और विक्की कौशल की मां। विक्की कौशल ने विमेंस डे (Women’s Day) के मौके पर वाइफ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और मां की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के जरिए अभिनेता ने बताया कि ये दोनों उनकी दुनिया हैं और उनकी ताकत हैं। विक्की कौशल के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विक्की कौशल की मां और कटरीना कैफ के बीच कितना अच्छा बॉन्ड है।

तस्वीर की बात करें तो इसमें कटरीना कैफ सासू मां वीना कौशल की गोदी में बैठी नजर आ रही हैं। कटरीना कैफ के हाथों में एक बेहद खूबसूरत गिफ्ट भी नजर आ रहा है। ऐसा मालूम पड़ता है कि विमेंस डे के मौके पर कैटरीना कैफ को विक्की कौशल ने कुछ सरप्राइज भी दिया है।

विक्की कौशल के इस तस्वीर को शेयर करने के बाद धड़ल्ले से फैंस रिएक्ट करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, सासू मां के साथ प्यारी दुल्हन। वहीं कुछ यूजर ने विक्की कौशल के थॉट को काफी पसंद किया। कटरीना और विक्की दोनों के फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *