Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

तीन मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेजे गए नवाब मलिक

मुंबई: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किये गए नवाब मलिक को अदालत ने तक तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। ईडी उन्हें आज दोपहर गिरफ्तार किया है। मलिक यह गिरफ्तारी कुर्ला के गोवा वाला कंपाउंड की 3 एकड़ जमीन के मामले में की गई है। यह जमीन हसीना पारकर के कब्जे में थी। जिसे उसने मरियम नाम की महिला से लिया था। इस जमीन को नवाब मलिक ने कई सालों पहले खरीदा था। मलिक के वकील अमित देसाई ने अदालत में कहा कि हमें किसी भी प्रकार का समन ईडी ने नहीं दिया था। ऑफिस ले जाकर जबरन पेपर पर हस्ताक्षर करवाए गए। हम इस मामले में आखिर तक कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। अदालत ने मलिक को घर का खाना और दवाइयों को लेने की इजाजत दी है।

मलिक का इस्तीफ़ा नहीं लिया जायेगा
महाविकास अघाड़ी नेताओं ने नवाब मलिक का इस्तीफ़ा ना लेने की मांग उद्धव ठाकरे से की है। इस मामले पर मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि इसके पहले नारायण राणे को भी गिरफ्तार किया गया था। क्या उन्होंने इस्तीफ़ा दिया? जब तक मलिक पर लगे आरोप साबित नहीं होते तब उनका इस्तीफ़ा नहीं लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ये पब्लिक सब जानती है कि ये कौन और क्यों कर रहा है? 1993 बम धमाके का मामला तीस साल पुराना है। इस मामले में कई आरोपियों को फांसी हुई। कुछ को उम्रकैद हुई लेकिन आज तक नवाब मलिक का नाम ऐसे किसी भी मामले में नहीं आया है। सिर्फ बीजेपी के खिलाफ बोलने की सजा नवाब मलिक को दी जा रही है। ठाकरे सरकार को गिराने के लिए यह सब किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *