मोटापा प्रजनन स्वास्थ्य के लिए खतरा:इससे पीरियड्स और प्रेग्नेंसी में परेशानी हो सकती है

मोटापा कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इससे न केवल दिल की बीमारी और डायबिटीज का खतरा होता है, बल्कि स्त्री रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। हाल ही में ब्रिटेन में हुई एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने कहा है कि मोटापे से महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है।

  • इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने मोटापे और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े विकारों के बीच संबंध ढूंढने की कोशिश की।
  • उन्होंने 2,57,193 महिलाओं को इस रिसर्च में शामिल किया।
  • ये सभी यूरोपियन थीं और इनकी उम्र 40 से 69 साल के बीच थी।
  • इनके हेल्थ डेटा को यूके बायोबैंक की मदद से जांचा गया।
  • वैज्ञानिकों ने एक ऐसा मॉडल बनाया, जिसके जरिए महिलाओं के बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और कमर से हिप के रेशियो का महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को समझा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *