खेलफीचर्ड

धोनी करेंगे CSK की कप्तानी:पिछले सीजन में सुपर किंग्स ने दो बार कप्तान बदले थे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे। फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथ ने इस बात की पुष्टि की है।

पिछले सीजन में CSK ने दो बार कप्तान बदले थे। पहले धोनी ने खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था और फिर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। खराब प्रदर्शन के चलते जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी और आखिरी मैचों में धोनी ने जिम्मा संभाला था।

कहा जा रहा था कि चेन्नई अगले सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी। CEO ने खुद बयान देकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। विश्वनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे।

राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की कप्तानी भी कर चुके धोनी
धोनी IPL की शुरुआत से ही CSK के कप्तान हैं। उन्होंने टीम को 4 बार खिताब भी जिताए हैं। जब टीम पर 2 साल का बैन लगा, तब धोनी ने एक सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की कप्तानी की थी। उसके बाद वे स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेले थे। इस सीजन में धोनी ने 232 रन ही बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *