Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को देश लौटने का निर्देश

 यूक्रेन में तनाव (Ukraine Tension) लगातार बढ़ रहा है और सुरक्षा की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। करीब 20 हजार भारतीय इस वक्त यूक्रेन में मौजूद हैं जिनमें कई छात्र भी हैं। भारत सरकार (Government of India) अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है और यूक्रेन में भारतीय दूतावास (Indian Embassy in Ukraine) के साथ संपर्क में है। इस बीच कीव स्थित भारतीय दूतावास ने छात्रों और भारतीय नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी (Advisory) जारी की है। इसमें सभी को अस्थायी रूप से यूक्रेन (Ukraine) छोड़ने की सलाह दी गई है।

दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा, ‘यूक्रेन में लगातार बढ़ रहे तनाव और अस्थिरता को देखते हुए, सभी भारतीय नागरिकों, जिनका रुकना जरूरी नहीं है और सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ दें। उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स और चार्टर फ्लाइट्स को व्यवस्थित और समय से निकलने के लिए लिया जा सकता है।’

सोशल मीडिया पर दूतावास को फॉलो करने की सलाह
भारतीय दूतावास ने कहा, ‘भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि चार्टर फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित स्टूडेंट कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ संपर्क में रहें, और हर अपडेट के लिए दूतावास के फेसबुक, वेबसाइट और ट्विटर को लगातार फॉलो करते रहें।’ इससे पहले भी भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को गैर-जरूरी कारणों से यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *