अफ्रीका में भारत का ‘प्लान M’ शुरू

भारत ने अफ्रीका के लिए ‘प्लान M’ की शुरुआत कर दी है। इस प्लान के जरिए भारत अफ्रीकी देशों के साथ सैन्य सहयोग को मजबूत करेगा। अफ्रीका पर चीन पहले से ही अपनी नजर गड़ाए हुए है। ऐसे में मोदी सरकार की इस कोशिश से अफ्रीका में चीनी प्रभाव को कम करने में काफी मदद मिलेगी। अफ्रीका प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है, लेकिन अस्थिर राजनीति, सैन्य तख्तापलट, गृह युद्ध और आतंकवाद ने इस पूरे महाद्वीप को तबाह कर रखा है। चीन इसी का फायदा उठा रहा है। वह गरीब देशों को सस्ते कर्ज का लालच देकर उन्हें आर्थिक रूप से अपना गुलाम बना रहा है। अफ्रीका में चीन की बढ़ती मौजूदगी से भारत को काफी खतरा है। यही कारण है कि भारत ने भी अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने पर काफी ध्यान दिया है। पिछले कुछ साल में भारत ने अफ्रीकी देशों के साथ व्यापारिक और सैन्य संबंधों को काफी मजबूत किया है। जी20 में अफ्रीकी संघ को शामिल करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले ने इस इलाके में भारत की साख को और ज्यादा मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *