क्या आपका ब्लड प्रेशर भी बार-बार लो हो जाता है?
लो ब्लड प्रेशर की समस्या काफी आम है। हम व्यस्त दिनचर्या के कारण अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते, जिसके चलते ऐसी परेशानियां होती हैं। इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ भी ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं लो ब्लड प्रेशर की वजह, लक्षण और बचाव के तरीके।
क्यों होती है लो ब्लड प्रेशर की परेशानी?
लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन भी कहते हैं। Healthline.com के अनुसार, यदि आपके ब्लड का प्रेशर 90/60 mm Hg होता है, तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है। नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg होता है।
ब्लड प्रेशर दिन में कई बार कम और ज्यादा होता है। ये एक नॉर्मल प्रक्रिया है जिसके जरिए आपके दिमाग, दिल और फेफड़ों को पर्याप्त खून और ऑक्सिजन मिलती है। ब्लड प्रेशर आपके शरीर की पोजीशन के अनुकूल एडजस्ट होता है। उदाहरण के लिए, सोते वक्त या झटके से खड़े होने पर ब्लड प्रेशर लो हो जाता है।
वैसे तो इसमें कोई चिंता की बात नहीं होती, लेकिन कई मामलों में लो ब्लड प्रेशर आपके शरीर की दूसरी तकलीफों को उजागर कर सकता है।
- धुंधला दिखना
- कंफ्यूजन
- ठंड लगना
- प्यास लगना
- अवसाद/ डिप्रेशन
- सांस की गति कम-ज्यादा होना
- थकान
- चक्कर आना