Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

कीव से हटाकर अपना दूतावास लवीव ले जा रहा अमेरिका

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के चलते पिछले महीने के आखिर में अमेरिकी दूतावास के कई अधिकारी परिवार सहित कीव को छोड़ चुके हैं। रूसी हमले के खतरे के बीच बाइडन ने अधिकारियों और अमेरिकी नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा था। अब अमेरिका अपने दूतावास को कीव से हटाकर यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव शिफ्ट कर रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का कहना है कि रूसी हमले के डर के चलते वॉशिंगटन (Washington) ने दूतावास को हटाने का फैसला लिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि दूतावास को कीव से लवीव ले जाने का फैसला उन परिस्थितियों पर आधारित है जिन्हें अमेरिका खुद जमीन पर अपनी आंखों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सिर्फ अमेरिकी नागरिकों और अपने सहकर्मियों की सुरक्षा करना है। दूतावास स्थानांतरण की जानकारी देते हुए ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन सीमा पर रूसी सेना के निर्माण में तेजी के चलते हम अपने दूतावास को अस्थायी रूप से, कीव से लवीव स्थानांतरित कर रहे हैं। दूतावास यूक्रेन सरकार के साथ संपर्क में बना रहेगा और यूक्रेन में राजनयिक गतिविधियां चलती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *