Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

गुजरात दंगे पर किताब लिखने वाली पत्रकार पर FIR:राणा अयूब के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप

पत्रकार राणा अयूब पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने समाज कल्याण के लिए जुटाए गए पैसों में धोखाधड़ी की है। इसके बाद अयूब के 1.77 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं। ‘हिंदू IT सेल’ के फाउंडर विकास सांकृत्यायन ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इस मामले में राणा अयूब की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए जुटाए 2.69 करोड़ रुपए
ED के नाम जमा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, राणा अयूब ने चैरिटी के लिए ऑनलाइन क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म केट्‌टो (Ketto) के जरिए 2020-21 में 2.69 करोड़ रुपए जुटाए थे। उस समय उन्होंने कहा था कि पूरी डोनेशन का हिसाब रखा गया है और एक भी पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं किया गया है।

ED ने बताया कि केट्‌टो के जरिए 2,69,44,680 रुपए जुटाए गए थे। इस अमाउंट को उनके पिता और बहन ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर किया। इसके बाद पूरे अमाउंट को राणा के अकाउंट में ही ट्रांसफर कर दिया गया। अयूब ने ED के पास सिर्फ 31 लाख रुपए के खर्च का ब्यौरा दिया। दस्तावेजों की पड़ताल के बाद सामने आया कि फंड में से सिर्फ 17.66 लाख रुपए ही खर्च किए गए हैं।

अयूब ने नकली बिल बनवाए, चैरिटी के पैसों का निजी इस्तेमाल किया
एजेंसी के मुताबिक, राणा ने राहत कार्यों में पैसा खर्च होने के सबूत देने के लिए फर्जी बिल बनवाए थे। निजी सफर के लिए किए गए खर्च को राहत कार्य के लिए बताया गया था। एजेंसी ने कहा कि जांच में साफ होता है कि राणा अयूब ने पूरी प्लानिंग और व्यवस्थित तरीके से चैरिटी के नाम पर फंड जुटाया था, लेकिन फंड का इस्तेमाल पूरी तरह चैरिटी के लिए नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *